{"_id":"b922a4fcab8ce024d8a133e45df67f1a","slug":"ravi-das-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना में रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना में रविदास जयंती पर निकाली शोभा यात्रा
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मोर पत्ती स्थित संत रविदास मंदिर की प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आकर्षित झांकियों की शोभा यात्रा निकाली।
अनेक लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। इससे पूर्व रविवार रात को मंदिर में जागरण का आयोजन करके श्रद्धालुओं ने रविदास के दिखाए सचाई के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। गायकों ने गुरु रविदास के समाज में भेदभाव, जातिवाद की बुराइयों को दूर करके संगठित रहने और संयुक्त समाज की स्थापना के प्रयास पर प्रकाश डाला।
नगर परिषद के पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग ने मौजूद लोगों को जयंती की बधाई देते हुए कहा कि रविदास ने सदैव मेहनत करने और सच्चाई पर चलने की प्रेरणा दी। गर्ग ने कहा कि संत-महात्माओं के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज की उन्नति एवं विकास संभव है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जिसमें अनेक लोगों ने प्रसाद चखा। भंडारे से पूर्व सोमवार सायं मंगलवार हवन किया गया और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम को शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां बनाई गई थी जो रविदास के जीवन को दर्शा रही थी। इस अवसर पर सभा के प्रधान सीताराम, उपप्रधान जय भगवान, सचिव सुनील, कोषाध्यक्ष राजेश, बलवंत सिंह, वीरभान ग्रोवर, रतन सिंह, बलवान सिंह सहित अनेक लोग शोभा यात्रा में शामिल रहेे।