फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raveena won gold in Khelo India Walk Race

Jind News: खेलो इंडिया वॉक रेस में रवीना ने जीता गोल्ड

Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Raveena won gold in Khelo India Walk Race
13जेएनडी39-रवीना। स्रोत परिजन
जींद। रवीना ने उत्तराखंड में चल रहे खेलो इंडिया खेल में भाग लेते हुए गोल्ड मेडल जीता है। रवीना ने दस किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 45 मिनट 52 सेकंड में पूरी की। उत्तराखंड की शालिनी ने 46:12 में वॉक रेस पूरी कर सिल्वर और उत्तर प्रदेश की मुनीता प्रजापति ने 46:23 के समय में वॉक रेस पूरी कर ब्राॅन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन

जींद के पटियाला चौक की रहने वाली रवीना ने शुरुआती पढ़ाई खूंगा कोठी स्थित जवाहर नवोदय से की और वहीं से खेल की प्रेरणा मिली। पिछले साल हुए राष्ट्रीय खेलों में रवीना ने स्वर्ण पदक जीता था। रवीना रेलवे में टीसी के पद पर कार्यरत है और उसकी ड्यूटी फिलहाल बेंगलुरु में चल रही है। रवीना के पिता रमेश चंद्र जींद की राजकीय आईटीआई में टीचर हैं और माता गृहिणी हैं। पिता रमेश चंद्र ने बताया कि रवीना ने रोहतक के नेकीराम कॉलेज से नॉन मेडिकल में बीएससी व रोहतक के ही जाट कॉलेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान रवीना खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed