फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ration not distributed at ration depot in February due to closure of internet

Jind News: नेट बंद होने से फरवरी में राशन डिपो पर नहीं बंटा राशन

Sun, 03 Mar 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ration not distributed at ration depot in February due to closure of internet
जींद। फरवरी में जिले में किसानों के दिल्ली कूच को रोकने लिए लगभग 12 दिन तक इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था। इसके कारण जिले में सभी जरूरी कामबंद रहे। इस दौरान राशन डिपो पर राशन वितरण का कार्य भी नहीं हो सका। इसके चलते इस महीने में 40 प्रतिशत राशन वितरण नहीं हो पाया। इससे राशन डिपोधारक और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राशन डिपो धारकों की मशीनों के स्टॉक में अधिक राशन बच गया। इसको वह मार्च माह में वितरण नहीं कर सकते थे। इसको गंभीरता से लेते हुए खाद्य और आपूर्ति विभाग मुख्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को फरवरी के बकाया राशन को बंटवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिला खाद्य और आपूर्ति विभाग ने सभी राशन डिपोधारकों की मशीनों को आठ मार्च तक राशन वितरण करने के निर्देश देकर खुलवाया है। अब इस निर्धारित अवधि तक जो भी उपभोक्ता राशन लेने से वंचित था। वह अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर राशन ले सकता है। अगर कोई राशन डिपोधारक इस निर्धारित अवधि में राशन नहीं देता है तो उसकी शिकायत विभाग के जिला मुख्यालय पर उपभोक्ता कर सकता है।
विज्ञापन




यह है राशन बकाया

राशन का नाम
मात्रा

बाजरा

579180 क्विंटल

गेहूं

560564 क्विंटल

चीनी

72229 क्विंटल

सरसों का तेल
124732 लीटर



वर्जन

जिले में इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण फरवरी माह में उपभोक्ताओं के राशन का वितरण पूरा नहीं हो सका था। इसके चलते मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। उपभोक्ताओं के राशन वितरण कार्य के प्रभावित होने के चलते मुख्यालय ने आठ मार्च तक राशन वितरण करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी राशन डिपो धारकों को लंबित उपभोक्ताओं का राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed