फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ration depot holders will now get dealership of five kg gas cylinders

राशन डिपो धारकों को अब पांच किलो के गैस सिलिंडर की मिलेगी डीलरशीप

Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Ration depot holders will now get dealership of five kg gas cylinders
जिला के राशन डिपो धारक व उनके उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर यह है कि अब सभी गांवों के राशन डिपो पर पांच किलोग्राम का गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को मिलेगा। सरकार ने यह काम हर घर तक गैस सिलिंडर पहुंचाने तथा डिपो धारकों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू किया है। इस योजना को शुरू करने के लिए एलपीजी ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पत्र लिखकर जिले के सभी डिपो की जानकारी मांगी थी। एलपीजी की तरफ से मिले पत्र के बाद जिला एंव खाद्य आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी 532 डिपो की जानकारी की सूची एलपीजी को भेज दी है। इसमें शहर के वार्डों तथा किस खंड में कितने डिपो हैं। सभी की जानकारी भेजी गई है। हालांकि अब तक विभाग को यह जानकारी नहीं है कि किस रेट में यह डीलर उपभोक्ताओं को पांच किलोग्राम का यह गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाएं। इसके अलावा डिपो पर डिमांड के अनुसार ही इन गैस सिलिंडरों की सप्लाई गांव में की जाएगी ताकि जिन लोगों के पास किसी भी तरह का गैस सिलिंडर नहीं है। उनको छोटे सिलिंडर प्राथमिकता से उपलब्ध करवाए जाएं। छोटे सिलिंडर का लाभ एकल व छोटे परिवारों को ज्यादा मिलेगा। इसके अलावा जो लोग बड़े सिलिंडर को भरवाने का खर्च वहन नहीं कर सकते उनके लिए भी यह गैस सिलिंडर वरदान साबित होगा।
विज्ञापन

एलपीजी को विभाग की तरफ से भेजी गई सूची
डिपो पर अब राशन के साथ पांच किलोग्राम के गैस सिलिंडर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से सभी डिपो की जानकारी एलपीजी कंपनी के पास भेज दी गई है। अब कंपनी की गाइडलाइन के अनुसार यह योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-वरिंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed