फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rar over the start of the crushing season of the sugar mill

चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर रार

Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rar over the start of the crushing season of the sugar mill
जींद/उचाना। दी जींद सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र की शुरूआत वीरवार को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में खटकड़ टोल पर धरना दे रहे किसानों ने जींद में चीनी मिल के एमडी प्रवीण कुमार व सिटीएम दर्शन सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर चेताया है कि यदि मंत्री आते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा। इस पर अधिकारियों ने इसको लेकर उच्च स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा भी इसकी जानकारी दी गई है कि सहकारित मंत्री डॉ. बनवाली लाल करेंगे। ऐसे में किसानों ने अधिकारियों के समक्ष साफ कहा कि चीनी मिल खुला मैदान है। ऐसे में यदि यहां मंत्री आते हैं तो किसानों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा। सिटीएम से मिलने पहुंचे किसान नेता सतबीर पहलवान ने बताया कि चीनी मिल का शुभारंभ किसी किसान, मजदूर या अन्य व्यक्ति से करवाया जा सकता है। सरकार सिर्फ विवाद के लिए ऐसा करवा रही है। किसान नेता सतबीर पहलवान व कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने इसके लिए सिटीएम दर्शन यादव को जींद पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा उचाना में धरना स्थल पर किसान नेता आजाद पालवां, सतबीर, बलबीर ने कहा कि वह प्रशासन को पहले की अवगत करवा चुके हैं कि अगर जिले में कोई भी जेजेपी व भाजपा का मंत्री या नेता किसी कार्यक्रम में आता है तो उसका विरोध किया जाएगा। जो 11 नवंबर को कार्यक्रम बनवारी लाल का प्रस्तावित बताया जा रहा है वह अगर शुगर मिल झांझ में आते हैं तो उनका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

‘भाईचारा को खराब करने की हो रही कोशिश’
उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर मंत्री व नेताओं को कार्यक्रमों में भेज रही है। ताकि जवान व किसान आमने सामने हो। प्रदेश का जो भाईचारा सदियों से चला आ रहा है, उसको खराब करने की कोशिश बीते 11 महीनों से सरकार द्वारा हो रही है। किसान व मजूदर किसी व्यक्ति विशेष का विरोध नहीं कर रहे हैं। वह सरकार में शामिल नेताओं का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed