फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rar in city government, development sidelined

Jind News: शहर की सरकार में रार, विकास दरकिनार

Fri, 26 May 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rar in city government, development sidelined
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद की राजनीति में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांच पार्षदों ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहवाग के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब 12 पार्षदों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी और उनके प्रतिनिधि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं।
पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद में मनमर्जी से काम किए जा रहे हैं, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में नगर परिषद की राजनीति में काफी घमासान होता जा रहा है। इसका सीधा असर शहर में होने वाले विकास कार्यों पर पड़ता नजर आ रहा है। वार्ड एक की पार्षद राजबाला, वार्ड दो की पार्षद गीता रानी, वार्ड तीन की पार्षद अनीता रानी, वार्ड चार की पार्षद सीमा, वार्ड नौ की पार्षद सीमा आहूजा, वार्ड 10 की पार्षद किरण, वार्ड 16 के पार्षद जयभगवान, वार्ड 17 से पार्षद सुशीला चहल, वार्ड 24 से पार्षद अनिल आशरी, वार्ड 25 से पार्षद आजाद सिंह, वार्ड 29 से पार्षद प्रवीण और वार्ड 31 से पार्षद संजय गोयल ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा कि नप चेयरपर्सन के प्रतिनिधि डाॅ. राज सैनी पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। वार्ड में जाकर विरोधी पक्ष से मिलकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके द्वारा यहां तक कहा जा रहा है कि गली तो केवल चेयरमैन ही बनवा सकता है। पार्षद, विधायक व सांसद की कोई पावर नहीं है। पार्षदों ने कहा कि चेयरपर्सन प्रतिनिधि की तानाशाही की वजह से कुछ पार्षद पार्टी छोड़कर पहले ही जा चुके हैं। अगर उनका यही रवैया रहा तो अन्य पार्षद भी पार्टी छोड़कर जा सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान लें और जल्द समाधान करवाएं। नगर परिषद में पार्षदों से भेदभाव किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पार्षद हो चुके हैं कांग्रेस में शामिल
पार्षद गीता जोगिंद्र सैनी, पार्षद प्रतिनिधी महीपाल, सतपाल कुंडू पार्षद, पार्षद विक्की दूहन, पार्षद महाबीर रेढू ने बुधवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन सभी ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहवाग के साथ दिल्ली पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
विकास कार्यों पर होगा असर
नगर परिषद की लड़ाई में शहर में विकास कार्यों पर असर होगा। कई वार्डों में गलियों का निर्माण, सफाई व्यवस्था, पार्कों का निर्माण चल रहा है, नगर परिषद की राजनीतिक लड़ाई के कारण यह सभी कार्य प्रभावित हो जाएंगे।
विधायक ने वार्ड-31 की गलियों के टेंडर जल्द खुलवाने का दिया आश्वासन

वार्ड-31 की चार गलियों के टेंडर खोलने का विधायक ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि टेंडर 1-2 दिन में खुलवा दिए जाएंगे। उसके बाद गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवा सकते हैं। वार्ड-31 के पार्षद संजय गोयल ने आरोप लगाया था कि नप चेयरपर्सन अनुराधा सैनी उनके वार्ड की गलियों के निर्माण के टेंडर जान बूझकर रोक रही हैं। इससे उनके वार्ड के विकास कार्य लेट हो रहे हैं। अगले महीने में बरसाती मौसम की शुरुआत हो जाएगी। उसके बाद गलियों का निर्माण नहीं हो पाएगा।

पार्षदों ने जो आरोप लगाए हैं, वह बेबुनियाद व निराधार हैं। सभी वार्डों में समान रूप से काम करवाया जा रहा है। कुछ पार्षद दबाव की राजनीति कर रहे हैं। वह पहले अपने वार्डों में ही सारा काम करवाना चाहते हैं, जबकि धीरे-धीरे सभी वार्डों में काम हो रहे हैं। दबाव में कोई भी काम नहीं किया जाएगा। इन पार्षदों को कोई तीसरा उकसा रहा है। किसी पार्षद को परेशानी हो तो वह उनसे आकर मिल सकता है।
-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed