फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raped a minor, arranged a marriage, then harassed her for dowry.

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म कर रचाई शादी, फिर दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Raped a minor, arranged a marriage, then harassed her for dowry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एक गांव के एक युवक ने जून 2021 में नाबालिग लड़की को जाल में फांसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर चंडीगढ़ ले जाकर शादी रचाई। अब उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया किया जा रहा है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक आशीष, सुमित, रामनिवास और ओमपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


शहर की एक काॅलोनी की 19 युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खेड़ी मसानिया के युवक आशीष के साथ वर्ष 2021 में बातचीत हुई थी। उस समय वह नाबालिग थी। फिर जून 2021 में युवक उसे उचाना ले गया, जहां उसने ग्रासरी स्टोर में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर वह उसे जून 2022 में जाल में फांसकर चंडीगढ़ ले गया और वहां पर उसके साथ शादी कर ली। आरोप लगाया कि उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आशीष के भाई सुमित ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा अन्य ने मारपीट की। जांच अधिकारी डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में खेड़ी मसानिया के अशीष, सुमित, रामनिवास और ओमपति के खिलाफ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed