फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rape with niece, accused uncle arrested

जींद: फौजी चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना पति को भेजा, ब्लैकमेलिंग कर दो लाख रुपये हड़पे

Wed, 13 Apr 2022 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2022 01:46 AM IST
सार

भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को गिरफ्तार किया गया है। अश्लील वीडियो भी वायरल किया गया। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग कर दो लाख रुपये भी हड़पे। महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Rape with niece, accused uncle arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने रिश्ते में चाचा लगने वाले फौजी पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग करने और उसके पति के पास उसकी अश्लील वीडियो भेजने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी फौजी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में एक दिन वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान रिश्ते में उसका चाचा उसके घर में आया। उसने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

 

इसके बाद वह उसे ब्लैकमेलिंग करने लगा। ऐसे में उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और उसने ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये ले लिए। आरोप लगाया कि 24 फरवरी और एक मार्च 2022 को उसके पति के व्हाट्सएप नंबर पर उनकी वीडियो डाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने, धमकी देने, राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed