फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rape accused taken on production warrant

Jind News: प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया दुष्कर्म का आरोपी

Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape accused taken on production warrant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। शहर की एक कॉलोनी से अप्रैल में बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी की पहचान धन्ना राम निवासी प्रेम नगर संगरूर हाल आबाद समाना पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह कॉलोनी में ही एक मकान में किराये पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पांच बच्चे हैं जिनमें तीन लड़किया और दो लड़के हैं। सबसे बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। एक अप्रैल की शाम सात बजे एक व्यक्ति उनके किराये के मकान को देखने आया और मकान देखकर चला गया। इसके बाद दोबारा फिर अगले दिन सुबह 11 बजे कार में सवार होकर आया। कहा कि उसकी मकान मालिक से बात हो गई है। वह यहां किराये पर रहने आया है। उसे मेरे पुराने किराये के कमरे से सामान उठाकर लाना है। उसमें कुछ कांच का सामान भी है। इसलिए आप अपने बेटे और बेटी को उसके साथ कार में भेज दो। यह दोनों उसका सामान ले आएंगे। उसने अपने 15 वर्षीय बेटे और 11 वर्षीय बेटी को उसके साथ भेज दिया। फिर दोपहर दो बजे बेटे ने फोन किया और कहा वह अज्ञात व्यक्ति उसे उचाना में उतारकर चला गया है। उसने कार से यह कहकर उतारा कि दुकान से अखबार ले आ। जब वह गाड़ी से उतरकर दुकान पर अखबार लेने गया तो वह अज्ञात गाड़ी सहित भाग गया। अज्ञात साथ में 11 वर्षीय बच्ची को भी अपने साथ ले गया। सिविल लाइन थाना ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


बॉक्स

आरोपी ने फर्जी बताया था अपना पता

डीएसपी रोहताश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आईडी इस्तेमाल की थी। आरोपी ने फर्जी आईडी के माध्यम से ही एक धर्मशाला में कमरा लिया था। एसपी ने थाना सिविल लाइन पुलिस और साइबर सेल को किसी भी हालात में पता लगाने के आदेश दिए थे जो विभिन्न तकनीकी पहलू से जांच करने उपरांत आरोपी की पहचान की गई। आरोपी की पहचान धन्ना राम निवासी प्रेम नगर संगरूर हाल समाना पंजाब के रूप में हुई। आरोपी धन्ना राम पंजाब के संगरूर जेल में चोरी के दो मामलों में बंद पाया गया, जिसको थाना सिविल लाइन पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर मुकदमा में गिरफ्तार करके दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed