{"_id":"6a0e0fe3abc2ed1fd40fb6e8","slug":"rao-narendra-singh-to-write-letter-to-chief-minister-regarding-biogas-plant-jind-news-c-199-1-sroh1006-153744-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो गैस प्लांट को लेकर मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो गैस प्लांट को लेकर मुख्यमंत्री को लिखेंगे पत्र : राव नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
20जेएनडी11-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को बायो गैस प्लांट के मसले में ज्ञापन सौंपते
जींद। गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में बने बायो गैस प्लांट हटाने को लेकर कॉलोनियों और कई गांव के एक प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। यदि कही मुलाकात हो गई तो पूछेंगे कि रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट क्यों लगाया गया।
रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट लगाना सीधे तौर पर स्थानीय लोगों के लिए हानिकारक है। इसलिए कांग्रेस किसी भी सूरत में रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट को सुचारू रूप से चलने नहीं देगी। भाजपा सरकार को लोगों की भावनाओं की कदर करनी चाहिए।
धरना सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सीधे तौर पर जींद की सांसो पर हमला है। रिहायशी क्षेत्र में बायो गैस प्लांट लगाकर सरकार क्या करना चाहती है। लोगों के स्वास्थ्य के विपरित सरकार को कोई समझौता नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि रिहायशी क्षेत्र में इस तरह के प्लांट लगाकर सरकार लोगों की जान को जोखिम में डाल रही है। तय नियमों को तार-तार करते हुए जींद के रिहायशी क्षेत्र में लगाया गया बायो गैस प्लांट यहां की जिंदगी की सांसों पर संकट बन गया है। इस प्लांट को लगाने की मंजूरी देने वाले अधिकारी कौन थे और उनके ऊपर किसका दबाव था यह बात जगजाहिर होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी जींद के लोगों के साथ खड़ी है। बायो गैस प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हर समय मैदान में खड़ा मिलेगा।