उचाना। पिछले एक साल से निरंतर अग्रवाल जनहित समिति के संस्थापक लाला रामनिवास करसिंधु लोगों को नशा छोड़ने के लिए अलख जगा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए वो वार्ड और शहर में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर सकें।
रामनिवास करसिंधु ने कहा कि समाज सेवी संगठनों, सामाजिक लोगों, शिक्षाविदों और युवा संगठनों, सरपंचों के साथ मिलकर ग्राम स्तर पर भी ये अभियान शुरू किया जाएगा। नशा का प्रचलन युवा वर्ग में बढ़ रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। युवा नशे से दूर रहे इसको लेकर वो कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। नशा झगड़े का कारण बनता है तो नशा परिवार की बर्बादी का कारण भी बनता है। नशा शरीर को खोखला बना देते है। इसलिए नशे से बचना चाहिए।