फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rammehar Kandela becomes state president of Bharatiya Kisan Mazdoor Union

Jind News: राममेहर कंडेला बने भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष

Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rammehar Kandela becomes state president of Bharatiya Kisan Mazdoor Union
21जेएनडी07: बैठक में भाग लेते हुए जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन पदा​धिकारी।
जींद। जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा प्रदेश के जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की कमान राममेहर कंडेला को सौंपी गई। इसी प्रकार दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने कहा कि किसानों व सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लंबे समय से पूरे उत्तरी भारत में कार्य कर रहा है। 26 जनवरी के बाद दिल्ली के नजफगढ़ में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। जनकल्याण मंच अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरा दालमवाला ने कहा कि बैठक में राममेहर कंडेला व अन्य नियुक्तियां जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा की गई हैं, इससे संगठन और ज्यादा मजबूत होगा। राममेहर कंडेला राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के बेटे हैं जो 2005 से 2012 तक इंडियन नेशनल युवा के प्रधान महासचिव पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा बैठक में संगठन के कई अहम जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इसमें संजय भारद्वाज को सोनीपत, सुरेंद्र सिंह यादव महेंद्रगढ़, सुखबीर अंबाला, धर्मवीर रेढू गुरुग्राम, हरपाल सैनी फरीदाबाद, जोगिंदर ठेकेदार रोहतक, जसमेर जागलान पानीपत, अजमेर दालमवाला जींद, संदीप सिसाय हिसार, संजय बाढसा झज्जर, जयप्रकाश मलिक कुरुक्षेत्र को संगठन के जिला प्रधानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार दिल्ली के नंदीराम पालम, धर्मपाल रेढू नजफगढ़, दौलतराम भारद्वाज नरेला, आनंद सिंह नांगलोई, रोहताश पीरागढ़ी, राजाराम गोयत मुंडका, कृष्ण फौजी उत्तम नगर को दिल्ली इलाकों के अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed