{"_id":"5ee11a0b8ebc3e4309576910","slug":"ramkumar-gautam-has-become-more-stubborn-due-to-his-age-ajay-chautala-jind-news-rtk5588742151","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र अधिक होने से सठिया गए हैं रामकुमार गौतम : अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्र अधिक होने से सठिया गए हैं रामकुमार गौतम : अजय चौटाला
विज्ञापन
किसान सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते जेजेपी संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला।
- फोटो : Jind
जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम द्वारा जेजेपी को लुटेरों का गिरोह बताने के दिए गए बयान पर पार्टी के संरक्षक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादा बड़ी उम्र के आदमी हैं और वह हमारे आदरणीय भी हैं, लेकिन वह सठिया गए हैं। बात में सत्यता हो तो आरोप लगाएं, लेकिन बिना सत्यता के कोई आरोप लगाना उचित नहीं होता है। मैं तो यहीं कहूंगा कि परमात्मा उनको सद्बुद्धि दे। वे हमारे आदरणीय हैं और बड़े हैं।
उचाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि विपक्ष का काम आरोप लगाना होता है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस तरह के आरोप भी लगाते गए हैं कि गेहूं की पेमेंट नहीं आई, लेकिन जब किसान कहता है कि मेरी पेमेंट भी आ ली, मेरे गांव की भी आ ली तो फिर कहते हैं चने की नहीं आई।
हिसार मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह की भाजपा नेता सोनाली फौगाट द्वारा की गई पिटाई के मामले में उन्होंने कहा कि इस तरह से पिटाई करना गलत है, लेकिन जो गलत करता है वह गलत भुगतेगा। सरकार मामले की निष्पक्ष जांच करे। जो दोषी है उसको सजा मिले। विपक्ष द्वारा धान और शराब घोटाले में लीपापोती के आरोपों पर उन्होंने कहा कि एसईटी बना दी गई है। वह जांच कर रही है। अभय सिंह चौटाला द्वारा जेजेपी पर साधे जा रहे निशान पर उन्होंने कहा कि वह इस बार भी कहते थे कि जेेजेपी अपना खाता नहीं खोल पाएगी, जो 20 पर थे आज वे एक पर रह गए। अजय चौटाला ने उचाना कपास मंडी में किसान सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए।