Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Ramesh Bhardwaj won for the third time the election of Bar Association Head
{"_id":"5f76296d8ebc3e9b90282a15","slug":"ramesh-bhardwaj-won-for-the-third-time-the-election-of-bar-association-head-jind-news-rtk576259352","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमेश भारद्वाज ने तीसरी बार जीते बार एसोसिएशन प्रधान का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमेश भारद्वाज ने तीसरी बार जीते बार एसोसिएशन प्रधान का चुनाव
सफीदों बार एसोसिएशन के चुनाव में रमेश भारद्वाज ने प्रधान बनने में हैट्रिक लगाई है। रमेश भारद्वाज ने 59 वोट हासिल कर बलराम सैनी को 6 वोटों से हराया। वहीं उपप्रधान के चुनाव में नरेंद्र कुमार सैनी ने 97 वोट लेकर एडवोकेट अजीत रूहल को 31 वोटों से हराया है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी वरिष्ठ वकील नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बार ने इससे पहले सर्वसम्मति से देवेंद्र जागलान को सचिव चुन लिया था। वीरवार को बार का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनावी प्रक्रिया में वोटिंग सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक हुई। वोटों की गिनती शाम चार बजे के बाद शुरू हुई। चुनाव में प्रधान व उपप्रधान पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवार थे। प्रधान पद चुनाव में रमेश भारद्वाज 59 वोट, बलराम सैनी को 53 वोट व सतीश दलाल 52 वोट मिले। वहीं उपप्रधान के चुनाव में नरेंद्र कुमार सैनी को 97 वोट, अजीत सिंह रूहल 66 वोट व बलिंद्र कुमार को एक वोट मिले। बलिंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र कुमार सैनी को अपना समर्थन कर दिया था। इससे पहले सर्वसम्मति से देवेंद्र जागलान को सचिव चुन लिया गया था। इस चुनाव में 175 बार सदस्यों को वोट देने का अधिकार है।
प्रधान रमेश भारद्वाज के साथ विजय चिह्न बनाते वकील।- फोटो : Jind
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।