फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramesh Attri becomes District Secretary of Sarv Employees Union

Jind News: रमेश अत्री बने सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव

Wed, 20 Nov 2024 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ramesh Attri becomes District Secretary of Sarv Employees Union
20जेएनडी01: बैठक में भाग लेते हुए सर्व कर्मचारी एसोसिएशन सदस्य। स्रोत संघ
जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कार्यकारणी की बैठक वीरवार को वरिष्ठ उप प्रधान वेदपाल ढिल्लों की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच संचालन जिला प्रधान संजीव ढांडा ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर सकसं हरियाणा राज्य कमेटी की नेता सुनीता कालीरमन व ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन के राज्य प्रधान सुरेश राठी शामिल हुए।
विज्ञापन

सुनीता कालीरमन ने कहा कि बैठक में संघ जिला कमेटी में खाली पदों को भरे जाने पर सहमति जताई गई। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग पब्लिक हेल्थ क्लेरिकल एसोसिएशन के रमेश अत्री सचिव चुने गए। नगर पालिका से राजवीर को सहसचिव, पब्लिक हेल्थ पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन से अनिल को सहसचिव, सन्नी पटवारी को प्रेस सचिव चुना गया। इस दौरान सुनीता कालीरमन ने कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिला कन्वेंशन में आगामी आंदोलनों की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर सुशील, विजेंद्र, विजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, बलराज, अनूप, विक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed