फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajesh Pehalwan became the head of Dr. BR Ambedkar Welfare Society

Jind News: राजेश पहलवान बने डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान

Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Dec 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Pehalwan became the head of Dr. BR Ambedkar Welfare Society
जींद। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी का गुरु रविदास धर्मशाला में त्रिवार्षिक चुनाव हुआ। यह चुनाव चुनाव अधिकारी मंगल सिंह ग्रोवर के नेतृत्व में हुआ। इस चुनाव में राजेश पहलवान को प्रधान, रामचंद्र जैस्ट को महासचिव और धर्मपाल सिंहमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी का चुनाव पहली बार सर्वसम्मति से न होकर चुनावी प्रक्रिया से हुआ। सोसायटी के कुल पंजीकृत सदस्यों की संख्या 404 थी, जिसमें कुल वोट 247 पोल हुए। इसमें प्रधान पद के लिए राजेश पहलवान को 124 वोट, रामचंद्र बडगुज्जर को 116 वोट व महेंद्र सिंह को 4 वोट मिले जबकि तीन वोट रद्द हुए। महासचिव पद के लिए रामचंद्र जैस्ट को 126 और दलबीर सिंह आहल्ण को 117 वोट मिले जबकि चार वोट रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल सिंहमार को 141 और जोगी राम को 103 वोट मिले जबकि तीन वोट रद्द हुए। इस सोसायटी के सदस्य गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, हिसार, भिवानी, सोनीपत, रोहतक समेत देश के अन्य हिस्सों में भी रह रहे हैं। इस संस्था के आजीवन सदस्य बनते हैं। विशेष बात यह भी है कि सदस्यों में 16 महिलाएं भी शामिल है, जिनमें से चुनाव में आठ ने मतदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


बॉक्स

12 साल पहले हुआ था संस्था का गठन

डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी का गठन हुआ था और कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक चुनाव करवाने का फैसला लिया गया था। गठन होने के बाद पहली बार श्रीराम को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया था। इसके बाद रामरूप मेहरा को भी सर्वसम्मति से प्रधान मनोनीत किया गया। फिर डॉ. वजीर चौहान को सोसायटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया। डॉ. वजीर चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से राजेश पहलवान को प्रधान बना दिया लेकिन इस बार सोसायटी सदस्यों में कार्यकारिणी को लेकर सहमति नहीं हो पाई इसलिए पहली बार चुनाव हुआ, जिससे 124 वोट लेकर राजेश पहलवान दूसरी बार फिर प्रधान बन गए।
विज्ञापन


वर्जन

संस्था सदस्यों ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। वह सभी सदस्यों को साथ लेकर काम करेंगे। गुरु रविदास धर्मशाला में युवाओं को पढ़ने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजेश पहलवान, नवनिर्वाचित प्रधान, डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed