फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajat expressed his displeasure over not making his father Ramkumar a minister, later post and gave statement

Haryana: पिता रामकुमार को मंत्री न बनाने से रजत ने जताई नाराजगी, बाद में फिर से पोस्ट कर कही ये बात

Fri, 18 Oct 2024 07:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 07:48 PM IST
सार

रजत ने फेसबुक पर पहले पोस्ट डालकर नाराजगी जताई। बाद में फिर से पोस्ट कर डालकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Rajat expressed his displeasure over not making his father Ramkumar a minister, later post and gave statement
रजत गौतम वीडियो के माध्यम से संदेश देते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के सफीदों विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामकुमार गौतम को मंत्री नहीं बनाने पर उनके बेटे रजत गौतम ने पहले राजनीति छोड़ने की बात कही, लेकिन अब उन्होंने कहा कि वह इस बात से आहत तो हैं, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए दिन-रात काम करेंगे।वीरवार शाम को विधायक रामकुमार गौतम के बेटे एडवोकेट रजत गौतम ने अपने फेसबुक फेज पर लिखा कि सभी को बधाई।

विज्ञापन


अपने पिता के भाग्य को देखते हुए मैंने तय कर लिया है कि यह राजनीति मेरे और मेरे पिता के लिए नहीं है, क्योंकि हम भ्रष्ट, अपराधी या व्यवसायी नहीं हैं। अलविदा राजनीति। आपसे फिर कभी नहीं मिलूंगा। उनका यह संदेश पूरे सफीदों हलके में वायरल हो गया और आम लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


उसके बाद एडवोकेट रजत गौतम ने सफीदों के लोगों के नाम फिर से एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने माफी मांगने के लहजे में कहा कि सॉरी, शाम को मैंने पोस्ट डाली थी, वह बहुत वायरल हो गई। काफी लोगों ने कहा कि क्या लिख देते हो। गौतम ने कहा कि कल वाकई मन उदास हो गया था और इसको मैं छिपाऊंगा भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउजी को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली या सम्मान नहीं मिला। इससे मन उदास हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनकी जनता के प्रति जिम्मेदारी है, इसलिए वह सफीदों के हर गांव में विकास कार्य करवाएंगे। रजत ने कहा कि एक रोड मैप तैयार किया जाएगा और उसी के अनुसार आगे कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed