फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rainy season becomes a boon, Arya Samaj Kalvan's environment conservation campaign is in full swing

Jind News: वर्षा ऋतु बनी वरदान, आर्य समाज कालवन की पर्यावरण सरंक्षण मुहिम जोरों पर

Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rainy season becomes a boon, Arya Samaj Kalvan's environment conservation campaign is in full swing
12जेएनडी26: पर्यावरण सरंक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण करते हुए युवा। संवाद
नरवाना। वर्षा ऋतु जहां खेतों, पेड़ों और जलस्रोतों के लिए जीवनदायिनी बनी हुई है। आर्य समाज कालवन ने इसे पर्यावरण सरंक्षण की अनूठी मुहिम में बदल दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अब तक आर्य समाज कालवन के युवाओं ने न केवल सैंकड़ों पौधे लगाए हैं, बल्कि उनका नियमित संरक्षण भी सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार आर्य समाज की यह पहल सिर्फ कालवन गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि आस-पास के गांवों सुलहेड़ा (55 पौधे), जुलहेड़ा (45 पौधे), फुले कलां (45 पौधे) और कमालवाला (70 पौधे) तक भी पहुंची। संगठन के युवा हर दिन सुबह पांच बजे उठकर पौधारोपण व संरक्षण कार्य में जुट जाते हैं। प्रधान सोनू आर्य ने जानकारी दी कि यह पूरा अभियान नि:शुल्क चलाया जा रहा है, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सकारात्मक संदेश जाए और यह कार्य एक जन आंदोलन का रूप ले।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह संस्था अब तक हजारों पौधे रोपित कर चुकी है और नियमित देखभाल से इनमें से अधिकांश पनप भी रहे हैं। इस अभियान का असर गांव की हरियाली और वातावरण में साफ देखा जा सकता है। यह कार्य आगामी शिवरात्रि तक जारी रहेगा। संगठन का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिले। संगठन का मानना है कि यदि हर गांव, हर नागरिक इस दिशा में ईमानदारी से कदम उठाए, तो मौसम के असंतुलन को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

12जेएनडी26: पर्यावरण सरंक्षण मुहिम के तहत पौधारोपण करते हुए युवा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed