फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain brought relief from heat and dust storm

Jind News: बारिश ने गर्मी व धूल भरी आंधी से दिलाई राहत

Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat and dust storm
13जेएनडी39: हुड्डा ग्राउंड में हो रही बरसात। संवाद
जींद। मंगलवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी तथा धूल भरी हवा से निजात दिलवाने का काम किया है। बारिश के चलते मौसम भी सुहाना हो गया। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव जरूर हुआ। सफीदों रोड, डिफेंस कालोनी, स्कीम नंबर पांच व छह, पटियाला चौक, नरवाना रोड, अनाज मंडी, बत्तख चौक समेत कुछ अन्य स्थानों पर पर बरसाती पानी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 28 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जींद में शाम को पांच बजे तक 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आकाश में बादलों को जमावड़ा लगा रहा और रूक-रूक कर बारिश भी होती रही। 38 किलोमीटर की गति से धूल उड़ी।
विज्ञापन

शहर की अनाजमंडी में रखे दस हजार गेहूं के बैग
शहर की अनाजमंडी में दस हजार गेहूं के बैग रखे हुए हैं। इनमें से अधिकतर शेड के नीचे हैं तो कुछ शेड से बाहर इनको बारिश से बचाने के लिए तिरपाल ढकी गई है। इसके बावजूद भी बारिश के दौरान तेज हवा के चलते गेहूं के कट्टे भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दस हजार कट्टे ही मंडी में बचे हैं। इनका उठान करवाया जा रहा है। जो शेड से बाहर हैं, उन पर अच्छे से तिरपाल लगवाई गई है। बरसात से गेहूं को भीगने से पूरी तरह बचाया गया।
-संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed