फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain brings relief from the heat; crops expected to benefit.

Jind News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, फसलों को लाभ की उम्मीद

Sat, 22 Aug 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; crops expected to benefit.
फोटो 21जेएनडी05-नरवाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हो रही बारिश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में शुक्रवार अलसुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों को भी राहत मिली है। खरीफ की फसलों को इस बारिश से फायदा होने की उम्मीद है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान थे। बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। किसान अभी भी अच्छी बरसात का इंतजार कर रहे हैं। विशेषकर धान की फसल के लिए यह बारिश बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। इससे किसानों का सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। खरीफ की फसलों में नमी से पौधों की बढ़वार अच्छी होगी। धान के अलावा बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा डॉ. राजेश ने अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बताए हैं। बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed