फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain and crowd became a hindrance in the love of sisters, arrangements collapsed

Jind News: बारिश और भीड़ बनीं बहनों के प्यार में बाधा, व्यवस्था हुई ढेर

Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rain and crowd became a hindrance in the love of sisters, arrangements collapsed
09जेएनडी16,17,18,19: शहर के बस अड्डे पर बस नहीं लगने के कारण इंतजार में खड़ी बहनें। संवाद - फोटो : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास टोल प्लाजा के पास क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन से हटाते कर्मी।
जींद। रक्षाबंधन पर रोडवेज की अव्यवस्थाओं से जंग लड़कर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहनों के लिए परेशानी पैदान करने में निजी बस संचालकों का खूब रोल रहा है।
विज्ञापन

बस अड्डा पर रक्षाबंधन के दिन इतनी भीड़ लग गई थी कि बस लगते ही उसमें चढ़ने की होड लग जाती। बहनों को धक्का मुक्की करके अपने भाइयों तक पहुंचना पड़ा।
निजी बसों के 93 चक्कर मिस होने से कई रूटों पर बहनों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा कई बस चालकों ने बसों को बूथ पर न लगाकर बहनों को बारिश में भीगने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने निर्देश दिए गए थे कि जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है वहीं अतिरिक्त बस को चला दिया जाएगा और बहनों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सबसे ज्यादा भीड़ जींद-रोहतक, जींद-हिसार, जींद-कैथल, पानीपत गोहाना, नरवाना व बरवाला रूटों पर रही। हालांकि इन रूटों पर प्राइवेट बसें भी चली जिससे बहनों को कुछ राहत मिली।
वहीं परिवहन समिति बसों ने पानीपत, असंध, नरवाना, हांसी, गोहाना, बरवाला रूटों पर चक्कर मिस किए। इसके चलते इन रूटों पर बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए मारामारी रही।
परिवहन समिति की बसों के 93 चक्कर मिस
प्राइवेट बस संचालकों ने शुक्रवार को ही बसों का संचालक कम कर दिया था, इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने निर्देश दिए थे कि अगर किसी भी प्राइवेट बस संचालक के खिलाफ शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके शनिवार को दूसरे दिन परिवहन समिति की बसों ने 93 चक्कर मिस किए। रोडवेज प्रबंधन परिवहन समिति की बसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरटीए को पत्र लिखेगा।
बस अड्डे पर रही भीड़, पुलिस बल तैनात
महिला यात्रियों के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा रहने के कारण संख्या ज्यादा रही। ऐसे में जो महिलाएं शुक्रवार को भाई को राखी बांधने के लिए गई हुई थी। वह शनिवार को अपने घर वापस आई तो दोपहर बाद फिर से बसों के माध्यम से वापस आई। सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
इन रूटों पर परिवहन समिति की बसों ने मिस चक्कर
पानीपत

29
असंध
10
गोहाना

12
नरवाना

11
हांसी

28
बरवाला

03
कुल

93
वर्जन
शनिवार को दूसरे दिन सभी रोडवेज बसें रूटों पर रही। इससे महिला यात्रियों को कोई परेशानी नहीं आई है। निजी बसों ने दूसरे दिन भी कई चक्कर मिस किए हैं जिनकी रिपोर्ट बनाकर आरटीए के पास भेजी जाएगी।

राहुल जैन महाप्रबंधक जींद डिपो

09जेएनडी16,17,18,19: शहर के बस अड्डे पर बस नहीं लगने के कारण इंतजार में खड़ी बहनें। संवाद

09जेएनडी16,17,18,19: शहर के बस अड्डे पर बस नहीं लगने के कारण इंतजार में खड़ी बहनें। संवाद- फोटो : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास टोल प्लाजा के पास क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन से हटाते कर्मी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed