{"_id":"6685ace6865811f3c70784c4","slug":"railways-will-increase-unreserved-bogies-in-superfast-trains-jind-news-c-199-1-sroh1006-119399-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुपरफास्ट ट्रेन में रेलवे बढ़ाएगा अनारक्षित बोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुपरफास्ट ट्रेन में रेलवे बढ़ाएगा अनारक्षित बोगी
Thu, 04 Jul 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे सुपरफास्ट ट्रेन में अनारक्षित बोगी बढ़ाएगा। इसको लेकर यात्रियों को सफर करने के दौरान कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके लिए रेलवे ने ट्रायल तौर पर रेलवे ने फिलहाल दो सुपरफास्ट ट्रेन में बोगी बढ़ाई है। इसका असर यह हुआ कि अब यात्रियों को आराम से सीटें मिल रही है और सफर करने में कोई दिक्कत नहीं हो पा रही।
रेलवे अधिकारियों ने भी सभी सुपरफास्ट ट्रेन में बोगी बढ़ाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा हुआ है। बोगी बढ़ाने की मंजूरी मिलते ही सभी सुपरफास्ट ट्रेन में अनारक्षित बोगी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर रोजाना 15 से ज्यादा सुपरफास्ट गाड़ियां अपडाउन करती हैं। इनमें से अधिकतर गाड़ियां लंबे रूट की हैं जो कि उत्तर से दक्षिण भारत तक जाती हैं। इन सुपरफास्ट ट्रेन में नरवाना, उचाना, जींद और जुलाना स्टेशन से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। जिले से सैकड़ों ऐसे यात्री हैं जो रोजाना दिल्ली, लुधियाना, बठिंडा, रोहतक, बहादुरगढ़ तक व्यापार के सिलसिले में आवागमन करते हैं। सुपरफास्ट ट्रेन में अनारक्षित बोगी बढ़ने से दैनिक यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
ट्रायल तौर पर इंटरसिटी और सैनिक एक्सप्रेस में बढ़ाई बोगी
रेलवे ने फिलहाल दो सुपरफास्ट ट्रेन में बोगी बढ़ाई है। इन दोनों ट्रेनों में बोगी ट्रायल तौर पर बढ़ाई है। रेलवे ने श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए चलने वाली 12481-82 नंबर सुपरफास्ट ट्रेन में दो अनारक्षित बोगी बढ़ाई है जबकि 20409-10 दिल्ली कैंट-बठिंडा सुपरफास्ट ट्रेन में भी एक थर्ड एसी और एक आरक्षित कोच की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की है। हालांकि श्रीगंगानगर इंटरसिटी में दो बोगी बढ़ाए जाने से यात्रियों की परेशानी खत्म हो गई है। सुबह के समय श्रीगंगानगर की तरफ से आने वाली इंटरसिटी में नरवाना और जींद जंक्शन पर यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती थी लेकिन बोगी बढ़ने के बाद सीटें मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
अवध-असम में यात्रियों को नहीं मिलती जगह
डिबू्रगढ़ से लालगढ़ अवध-असम ट्रेन का दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गुजरने वाली ट्रेन में सबसे लंबा रूट है। रेलवे ने इस ट्रेन से आरक्षित और अनारक्षित कोच घटा दिए हैं जबकि एसी कोच बढ़ा दिए है। इससे मध्यमवर्गीय यात्री अब टिकट लेकर इस टे्रन में सफर नहीं कर सकते, क्योंकि इस ट्रेनमें न तो आरक्षित और न अनारक्षित कोच में जगह मिलती है। सीट तो मिलनी दूर खड़ा होने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। धान, गेहूं के सीजन में तो सफर करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि इन दिनों में उत्तर प्रदेश और बिहार से प्रवासी लोग मजदूरी करने के लिए हरियाणा और पंजाब जाते हैं। ट्रेन में जगह नहीं होने के कारण प्रवासी लोगों को कई बार टॉयलेट में बैठकर सफर करना पड़ता है।
सुपरफास्ट ट्रेन में अतिरिक्त बोगी बढ़ाने के लिए प्रपोजल भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही बोगी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। टे्रनों में अतिरिक्त बोगी बढ़ जाने पर यात्रियों को सफर करने में परेशानी नहीं आएगी और उनको सीट भी मुहैया होगी।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद