{"_id":"659850b576644cc48b0ff2f4","slug":"railway-station-uchana-toilets-are-in-bad-condition-jind-news-c-199-1-jnd1001-11270-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे स्टेशन उचाना के शौचालय हुए बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे स्टेशन उचाना के शौचालय हुए बदहाल
Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
उचाना। रेलवे स्टेशन उचाना पर बदहाल शौचालय में सुधार की मांग को लेकर अग्रवाल जनहित समिति ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पत्र लिखा है। बदहाल शौचालय है उनकी फोटो भी इस पत्र के साथ भेजी गई है।
समिति संस्थापक रामनिवास करसिंधु ने बताया कि उचाना के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक, दो पर बने शौचालय बदहाल हो चुके है। जींद, नरवाना रेलवे स्टेशन के नव निर्माण को लेकर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उचाना रेलवे स्टेशन के शौचालय के हालात बदहाल हो चुकी है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों, छात्राओं को रही है। रामनिवास करसिंधु ने बताया कि रेलवे प्लेटफार्म पर जो महिला एवं पुरुष शौचालय है उन पर ताले लगे हुए है। जो पीने के पानी का प्रबंध है वो भी लगभग ठप है। जो शौचालय खुले में है वहां पर सफाई व्यवस्था ज्यादा खराब है। जिन शौचालय पर ताले लगे है उनको खुलवाने के साथ-साथ जो शौचालय खुले में है उनकी सफाई करवाई जाए ताकि रेलवे स्टेशन पर आने वाले महिला, छात्राओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को इन शौचालय की सुविधाओं का फायदा मिल सकें।