फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raid in spa center, eight people including six women arrested

Jind News: स्पा सेंटर में छापा, छह महिलाओं समेत आठ को पकड़ा

Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Raid in spa center, eight people including six women arrested
जींद। सफीदों रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एडीजीपी स्पेशल स्टाफ की टीम ने छह महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं व युवकों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


एडीजीपी स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि शहर के सफीदों रोड पर गोल्डन स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जहां पर एक पुलिस कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर पर भेजा। जहां पर काउंटर पर स्पा सेंटर का मैनेजर बैठा हुआ मिला और उससे रुपये देकर सौदा तय हो गया। उसने रुपये देते ही टीम ने इशारा कर दिया और छापेमारी की। जहां पर एक युवक व महिला आपत्तिजनक हालात में मिली, जबकि सेंटर पर पांच अन्य महिलाएं मिली। पुलिस ने स्पा सेंटर से छह महिलाओं को हिरासत में लेकर उनको महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। स्पा सेंटर के मैनेजर व एक अन्य युवक को सिविल लाइन थाना पूछताछ कर रही है। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। सेंटर से छह महिला व दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह चल रहे स्पा सेंटर

शहर में जगह-जगह पर स्पा सेंटर चल रहे हैं, लेकिन इन पर स्थानीय पुलिस की नजरें काफी दयालू होने के कारण यहां पर कार्रवाई न के बराबर ही होती है। जिसके चलते पिछले लगभग छह माह में स्थानीय पुलिस ने एक भी स्पा सेंटर पर इस तरह के मामले को उजागर नहीं किया। इसके विपरीत बीते कुछ दिन पहले भी एडीजीपी की टीम ने ही एक स्पा सेंटर पर दबिश देकर भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed