{"_id":"68d03923ee6924c47a0dae81","slug":"rahul-gandhi-is-misleading-the-country-in-the-name-of-vote-theft-jind-news-c-199-1-sroh1006-141322-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट चोरी के नाम पर देश को गुमराह कर रहे राहुल : मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट चोरी के नाम पर देश को गुमराह कर रहे राहुल : मिड्ढा
विज्ञापन
21जेएनडी16-कंडेला में टेकराम कंडेला के आवास पर पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत पार
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा रविवार को हरियाणा सहकारी श्रम और निर्माण प्रसंग के पूर्व अध्यक्ष टेकराम कंडेला के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बातचीत की।
टेकराम कंडेला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी और संविधान को लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे बयान देश में अशांति फैलाने वाले हैं। नेपाल की स्थिति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवा शक्ति को विकास की राह से भटकाना चाहती है, ताकि देश प्रगति न कर सके। कंडेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न तो कोई जनाधार बचा है और न ही कोई ठोस नीति या कार्यक्रम। यह पार्टी परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अनुशासनहीनता की शिकार है।
विज्ञापन
कंडेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मोदी सरकार में भारत लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है और आज भारत की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश को नई दिशा दे रहे हैं।
इस अवसर पर राममेहर कंडेला, सुलतान कंडेला, मनदीप कंडेला, हैप्पी कंडेला, पवन कंडेला, कालु कंडेला, रामकिशन रेढू, अजूरा कंडेला और प्रकाश मौजूद रहे। संवाद