फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rachna Yadav won bronze medal in Asian Athletics Championship

Jind News: रचना यादव ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rachna Yadav won bronze medal in Asian Athletics Championship
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करतीं रचना साथ में अन्य विजेता। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत रचना यादव ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने चेन्नई में आयोजित 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में हैमर थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 4 से 9 नवंबर तक आयोजित की गई थी जिसमें एशिया के 22 देशों की टीमों ने भाग लिया।
रचना यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दमदार थ्रो से न केवल भारत का परचम लहराया बल्कि हरियाणा की बेटियों की खेलों में बढ़ती भूमिका को भी सशक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता परमानंद यादव को दिया है जिन्होंने उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

परमानंद यादव भारतीय सेना में रहते हुए एक उत्कृष्ट बॉक्सर रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया।

रचना यादव पहले भी 6 बार नेशनल गेम्स में पदक जीत चुकीं
रचना यादव पहले भी 6 बार नेशनल गेम्स में पदक जीत चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सितंबर माह में बंगलूरू में आयोजित नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देशभर में अपनी पहचान बनाई थी। उसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ। इसके अलावा वे ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में तीन बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं और कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
एएसआई के पद पर रामपुरा थाना में तैनात हैं रचना
रचना यादव वर्तमान में हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर रामपुरा थाना में तैनात हैं। वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। रचना यादव मुंडिया खेड़ा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव की पत्नी हैं। शादी से पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और विवाह के बाद भी खेलों को जारी रखते हुए परिवार और समाज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed