{"_id":"66fb25af17025cec5f033984","slug":"questions-raised-on-recruitment-in-crsu-demand-for-investigation-jind-news-c-199-1-sroh1006-123758-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में हो रही भर्ती पर उठाए सवाल, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में हो रही भर्ती पर उठाए सवाल, जांच की मांग
Tue, 01 Oct 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद को लेकर करवाए जा रहे साक्षात्कार पर एतराज जताया है। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम विरेंद्र सहरावत को ज्ञापन देकर मामले की जांच करवाने की मांग की है।
जिला संयोजक परविंदर ने बताया कि इससे पहले 23 से 25 सितंबर तक साक्षात्कार होना था, लेकिन किसी कारणवश स्थगित हो गया। अब विश्वविद्यालय ने 27 सितंबर को असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार के लिए नोटिस निकाला है, जिसमें 1, 3 और 4 अक्तूबर को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। विश्वविद्यालय इन भर्तियों को लेकर जल्दबाजी क्यों कर रहा है। हरियाणा में 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान सभी कर्मचारी और अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं। विश्वविद्यालय साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए।