फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Quack arrested with banned 960 tablets

Jind News: प्रतिबंधित 960 टैबलेट के साथ झोलाछाप गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Quack arrested with banned 960 tablets
31जेएनडी17: प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। रसीदां गांव के पास से नरवाना सीआईए पुलिस ने एक झोलाछाप को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवा की 960 गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाढी निवासी सोहनलाल के रूप में हुई है। आरोपी धमतान साहिब गांव में दवाखाना चलाता है।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना की टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में धमतान साहिब गांव में गश्त पर थी। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि पंजाब के संगरूर जिले के गांव गुलाढी निवासी सोहनलाल धमतान साहिब में दवाखाना चलाता है। वह नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवा को भी बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की तो कुछ ही समय बाद झोलाछाप रसींदा गांव की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोककर जांच की तो उसके पास से एक डिब्बे में प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। इस डिब्बे में कुल 960 अल्प्राजोलम की टैबलेट थी। आरोपी गांव में ही इन दवाइयों को महंगे दाम पर बेचता था। गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

31जेएनडी17: प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रशासन

31जेएनडी17: प्रतिबंधित दवाईयों के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed