{"_id":"6ae3966da67ca4eb4f0d30a4","slug":"pwd-mechanical-union-staged-a-protest-over-employees-demands-jind-news-c-199-1-sroh1006-162912-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कर्मचारियों की मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी05-कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए वक्ता। स्रोत सदस्य
जींद। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की शाखा ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष एवं ब्रांच प्रधान पवन रजाना ने की, जबकि मंच संचालन राज्य सचिव हीरामल ने किया।
पवन रजाना ने कहा कि कर्मचारियों की कई जायज मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी किया जाए और तारकोल स्टोर की दीवार पर सुरक्षा के लिए तार लगवाए जाएं। इसके अलावा कर्मचारियों को डस्टर और साबुन के लिए निर्धारित राशि दी जाए तथा ब्लॉक वर्ष 2024-2027 की एलटीसी वरिष्ठता के आधार पर प्रदान की जाए।
यूनियन ने मैकेनिकल वर्कशॉप के शटर, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत करवाने और नाइट वॉच की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके अलावा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर बनवाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें कार्यस्थल पर परेशानी का सामना न करना पड़े। धरने में राज्य उप महासचिव सुरेश शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंद्र श्योराण, गुलाब ढुल, जसवंत सिंह, मोहित कुमार, हवा सिंह नागर, प्रदीप कुमार, समरूदीन, सुनील कुमार और सतबीर सिंह मौजूद रहे।