{"_id":"5ee2712b8ebc3e42b240046a","slug":"put-rs-500-petrol-in-the-car-ask-for-money-put-katta-on-the-temple-arrested-three-jind-news-rtk5590272199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया, पैसे मांगें तो कनपटी पर कट्टा लगाया, तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया, पैसे मांगें तो कनपटी पर कट्टा लगाया, तीन को दबोचा
विज्ञापन
पेट्रोल पंप, जिस पर कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये मांगने पर किट्टा सटा दिया था।
- फोटो : Jind
करेला गांव के पास स्थित दूहन किसान सेवा पेट्रोल पंप पर बुधवार रात साढ़े दस बजे कार सवार चार बदमाशों ने कर्मचारियों पर कट्टा तानकर नकदी लूटने की कोशिश की। पंप संचालक के बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश का कट्टा झपट्टा मारकर छीन लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर एक बदमाश फरार हो गया, जबकि तीन को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार बदमाशों के पास से एक कट्टा मिला है।
पुलिस को दी शिकायत में करेला निवासी रामपाल ने बताया कि उसका करेला गांव में पेट्रोल पंप है। उसके पेट्रोल पंप पर रात साढ़े दस बजे तेल डलवाने के लिए कार में सवार चार लोग आए। उन्होेंने 500 रुपये का तेल डलवाया। तेल डलवाने के बाद उन्होंने सेल्समैन को पैसे देने से मना कर दिया। रुपये देने से मना करने पर पेट्रोल पंप पर मौजूद उसका लड़का रुपये लेने के लिए उनके पास आया तो उन्होंने उसकी कनपटी पर कट्टा तान दिया। बेटे ने झपटा मारकर उनका कट्टा छीन लिया। तीन युवकों को पकड़ लिया गया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी वहां आ गए। एक युवक भागने में कामयाब रहा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को साथ ले गई। आरोपियों की पहचान नजफगढ़ निवासी उमेद, मुंढाल निवासी सज्जन कुमार, उत्तराखंड निवासी भुवन के रूप में हुई है। चौथे आरोपी की पहचान जुलाना के वार्ड 10 निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना-हांसी मांर्ग पर करेला गांव के पास स्थित दूहन किसान सेवा पेट्रोल पंप पर चार बदमाशों ने कट्टे के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।