जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरनमेंट सेव ने शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से भिवानी रोड रेलवे फाटक से भिवानी रोड बाईपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। सेव संस्था ने प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में 413 वां अभियान चलाया गया। संस्था सदस्यों ने स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोगों को कूड़ा डस्टबिन में डालने का आह्वान किया। संस्था के सदस्यों ने लोगों को समझाया कि हर दुकानदार को कूड़ा डस्टबिन में डालकर रखना चाहिए। वह डस्टबिन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए। जब तक हर आदमी डस्टबिन का प्रयोग नहीं करेगा, स्वच्छता किसी भी रूप में नहीं रह सकती। अगर सभी डस्टबिन का प्रयोग करेंगे तो शहर स्वच्छ बनेगा। इस अवसर पर अजमेर सिंह चौहान, रोहताश गुप्ता, महेश सैनी नंबरदार, बलबीर सिंह श्योकंद, बलजीत, सुजान सिंह पूनिया, हरवीर सिंह, मास्टर जोरा सिंह रेढू, संजय सैनी और अजय नागपाल भी मौजूद रहे।