फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Purchase of one lakh 94 thousand 46 metric tons of Grade-A paddy in the district: DC

जिले में एक लाख 94 हजार 46 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान की खरीद : डीसी

Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Purchase of one lakh 94 thousand 46 metric tons of Grade-A paddy in the district: DC
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले की मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। खरीद प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अब तक मंडियों में ग्रेड-ए धान की 1,94,046 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। इसमें नरवाना मंडी में सर्वाधिक 92,697 मीट्रिक टन की खरीद हुई है।
विज्ञापन

जिले में तीन प्रमुख एजेंसियों द्वारा धान की खरीद में भागीदारी की जा रही है। इसमें फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा 1,55,172 मीट्रिक टन धान की खरीद, हैफेड द्वारा 32,214 मीट्रिक टन धान की खरीद और एचडब्लूसी द्वारा 6,660 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल मिलाकर 1,77,289 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें 1,45,265 मीट्रिक टन का उठान फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 15244 किसानों से धान की खरीद की गई है। साथ ही बाजरे की खरीद का कार्य भी सुचारु रूप से चल रहा हैं। अब तक 2,190.99 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसमें से जींद मंडी में 513.39 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद, जुलाना मंडी में 430 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद, उचाना मंडी में 1,247.6 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई हैं। जिले में अब तक 1,053 किसानों से बाजरे की फसल की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed