फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab's Combine Mechanic hangs up Hansi branch, identifies with mobile number written on hand

पंजाब के कंबाइन मेकैनिक ने हांसी ब्रांच पर फंदा लगा दी जान, हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से हुई पहचान

Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab's Combine Mechanic hangs up Hansi branch, identifies with mobile number written on hand
जींद। पंजाब के नाभा से तीन दिन पहले लापता हुए कंबाइन मेकैनिक हुकम सिंह ने रविवार रात हांसी ब्रांच पुल के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हाथ पर लिखे मोबाइल नंबर से हुई। मृतक के भाई ने बताया कि 11 दिसंबर को हुकुम सिंह सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गया था। मृतक के परिजनों ने इस बारे में नाभा थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई हुई थी। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव हांसी ब्रांच पुल के पास फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इस दौरान मृतक के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। जब पुलिस ने उक्त नंबर पर संपर्क किया तो मृतक की पहचान पंजाब के नाभा की राजपाल कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय हुकुम सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद परिजन नागरिक अस्पताल जींद पहुंचे। मृतक के भाई सुखविंद्र ने शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई हुकम सिंह को उसकी पत्नी व ससुरालवाले परेशान रखते थे। इस कारण वह 11 दिसंबर को सुसाइड नोट में उसकी पत्नी सहित पांच लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाकर घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। इस बारे में नाभा थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। छह माह पहले उसकी पत्नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि हुकम सिंह के लापता होने का मामला नाभा थाने में दर्ज है। इस मामले में आगामी कार्रवाई नाभा थाना पुलिस करेगी। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed