{"_id":"58af29df4f1c1b0853b2616d","slug":"punjab-jind-leading-cancellation-17-buses-house-stray-traveler-syl-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद से पंजाब की ओर जाने वाली 17 बसें रद्द, दर-दर भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद से पंजाब की ओर जाने वाली 17 बसें रद्द, दर-दर भटके यात्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खाली पड़ा पंजाब की ओर जाने वाली बसों का बूथ व इंतजार करते यात्री।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो द्वारा पंजाब में एसवाईएल नहर की खुदाई के एलान के बीच जींद से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ा। इससे एक हजार से अधिक यात्री परेशान हुए। हालांकि, जरूरी काम वाले यात्री जैसे-तैसे पंजाब तक पहुंचे, लेकिन अधिकतर यात्रियों को यात्रा ही टालनी पड़ी। इससे रोडवेज को भी करीब तीन लाख रुपये का फटका लगा है। गौरतलब है कि पंजाब रूट पर चलने वाली बसें ही जींद डिपो की सबसे कमाऊ पूत हैं। हालांकि, दिल्ली से चलकर पंजाब की ओर जाने वाली बसें जींद तक पहुंची, लेकिन आधा रास्ता कम हुआ है। इससे करीब सात हजार किलोमीटर मिस हुए हैं।
जींद डिपो की 17 बसें प्रतिदिन पंजाब की ओर जाती हैं। इनमें से कुछ बस दिल्ली से चलकर पंजाब तक जाती हैं। यह बस जींद तक तो पहुंची, लेकिन आगे नहीं गई। इसके चलते बस स्टैंड पर दिन भर लुधियाना-संगरूर वाले बूथ पर भीड़ रही। पंजाब की ओर जाने वाली अधिकतर बस दोपहर तक ही चली जाती हैं। वहीं, पंजाब जाने वाली बसों की सूचना के लिए दिन भर बस स्टैंड पर घोषणा भी होती रही।
ये बसें रहीं बंद
जींद से चलने का समय कहां तक
05:30 पटियाला-चंडीगढ़
06:21 पटियाला
06:50 पटियाला-चंडीगढ़
06:50 कटरा
07:40 पटियाला
07:50 पटियाला
08:10 पटियाला
08:20 लुधियाना
09:15 पटियाला
09:35 अमृतसर
11:18 पटियाला
12:35 लुधियाना
14:10 लुधियाना
पंजाब की सीमा से सटा है जींद
जींद का नरवाना उपमंडल पंजाब की सीमा से सटा है। ऐसे में यहां पंजाब से रिश्तेदारी भी काफी हैं। नरवाना क्षेत्र के गांवों में तो लोगों को दिन-प्रतिदिन के काम से पंजाब आना-जाना पड़ता है। वैष्णो देवी जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाली बस भी पंजाब के रास्ते ही जाते हैं।
विज्ञापन
सामान्य रहा चंडीगढ़ का सफर
बेशक पंजाब के शहरों को जाने वाली बस बंद रही, लेकिन चंडीगढ़ की बस सामान्य रही। ऐसे में कुछ लोग चंडीगढ़ के रास्ते भी गए हैं। वहीं, पंजाब से आने वाली बसें भी सामान्य दिनों की तरह ही चली।
एक घंटे से कर रहा हूं इंतजार
मुझे जरूरी काम से पटियाला जाना है। बस स्टैंड पर आने के बाद पता चला कि बस नहीं जा रही हैं। ऐसे में अब पंजाब रोडवेज की बस का इंतजार कर रहा हूं। यह बस भी नहीं मिली तो वापस घर जाना पड़ेगा।
सोनू, यात्री
नहीं मिल रही बस
पंजाब की ओर जाने वाली बसें बंद बताई जा रही हैं। इस कारण परिवार के साथ ही बस स्टैंड पर रुकी हुई हैं। लुधियाना जाने वाली एक बस पंजाब रोडवेज की आई थी, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण इसमें नहीं चढ़ पाए। अब घर वापस जाना पड़ेगा।
सुदेश, यात्री
आज सामान्य होगा परिचालन
एसवाईएल नहर के विवाद को देखते हुए बसों को बंद किया गया था। इससे यात्रियों को भी दिक्कत हुई है और रोडवेज को भी नुकसान हुआ है। शुक्रवार से परिचालन सामान्य रहेगा।
-आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, जींद डिपो