{"_id":"671d43086f27de3f2c0821d4","slug":"punjab-bus-collides-with-haryana-roadways-bus-jind-news-c-199-1-sroh1006-124901-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणा रोडवेज बस से टकराई पंजाब की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणा रोडवेज बस से टकराई पंजाब की बस
Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी14-किलाजफरगढ़ गांव के पास हादसे की जांच करते हुए जुलाना पुलिस। संवाद
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव के पास पंजाब और हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि सवारियों को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। शनिवार दोपहर में पंजाब रोडवेज की बस संगरूर से दिल्ली जा रही थी। जब वह किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से टकरा गई। इससे हरियाणा रोडवेज बस के पीछे के शीशे टूट गए। पंजाब रोडवेज बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही की कोई सवारी घायल नहीं हुई।
हरियाणा और पंजाब रोडवेज की बस रोहतक की ओर जा रही थीं। जब वह किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंचीं तो नरवाना से गुरुग्राम जा रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दी। इससे पीछे चल रही पंजाब रोडवेज की बस आगे चल रही बस में टकरा गई।