फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public upset due to broken roads in Safidon

Jind News: सफीदों में टूटी सड़कों से जनता परेशान

Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to broken roads in Safidon
सफीदों शहर से गुजरने वाला पानीपत रोड, जो पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुका है। संवाद
सफीदों। नगर और क्षेत्र की खराब सड़कें चुनावी मुद्दा बन गई हैं। सफीदों के चारों ओर कोई ऐसी सड़क नहीं है जो सही हो। जनता इन खराब सड़कों का दंश लंबे अर्से से झेल रही है। सड़कों के हालात ये हैं कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। इन सड़कों में पड़े गड्ढों में कोई रोड़ा तक डालने वाला नहीं है। इन सड़कों की खराब हालत की तरफ न तो सत्ता पक्ष का ध्यान रहा और न ही स्थानीय अधिकारियों का। किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्ताधारी नेताओं से सड़कों के हालात पर प्रश्न पूछ लिया जाता, तो वे कहते थे कि उन्होंने 152-डी व जम्मू-कश्मीर हाईवे बनवा दिया, लेकिन धरातल की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। न ही उन्होंने सफीदों की सड़कों को 152-डी जैसा बनवाया।
विज्ञापन

सफीदों-जींद हाईवे, सफीदों-पानीपत हाईवे, नगर का खानसर चौक, सफीदों बाईपास, असंध रोड, रेलवे रोड, महात्मा गांधी मार्ग व रामपुरा रोड के अलावा कोई भी रोड सही नहीं है। टूटी हुई सड़कों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। टूटी हुई सड़कों को लेकर वाहन चालक शासन व प्रशासन को कोसते हुए निकलते हैं। आए दिन मुख्य सड़कों के टूटे होने के कारण वाहन चालक कई बार घायल हो चुके हैं। सफीदों शहर निवासी, आसपास के दुकानदार और स्कूलों में जाने वाले बसों में बच्चे भी काफी परेशान रहते हैं। अक्सर स्कूली बसों के पलटने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

समस्या सुनने वाले अधिकारियों के दरवाजे पर भरा रहता है पानी

सफीदों शहर निवासी अगर अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास लघु सचिवालय में जाएंगे तो वहां भी उन्हें बारिश का पानी भरा हुआ मिलेगा। लघु सचिवालय का मैदान व उसकी सड़के बिल्कुल टूटी-फूटी पड़ी हैं। बारिश होने के बाद लघु सचिवालय में भरे पानी से निकलने तक का रास्ता नहीं रहता है। लोग यह सोचते हैं कि जब अधिकारियों के कार्यालयों का यह हाल है, तो उनकी कौन सुनेगा और कौन उनकी समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी-रिक्शा चालक ने गड्ढों में डलवाया था रोड़ा

सफीदों में सड़कों की बदहाल अवस्था को लेकर कोई सुनवाई नहीं है। नगर की सड़कों से रेहड़ी व रिक्शा में सामान ढुलाई का कार्य होता है। इस व्यवसाय से दर्जनों लोग जुड़े हुए हैं। गांवों से भी काफी लोग सामान लेने के लिए सफीदों के बाजारों में आते हैं। रिक्शा व रेहड़ी वाले सामान भरकर इन मार्गों से होकर गुजरते हैं, तो उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार उनकी रेहड़ी या रिक्शा गड्ढों में फंस जाता था और उनमें लदा हुआ सामान सड़क पर गिर जाता था। कई बार रिक्शा व रेहड़ी चालक गिरकर चोटिल हो जाते थे। शासन व प्रशासन की ओर से कुछ होता न देखकर रेहड़ी व रिक्शा चालक ने पैसे एकत्रित करके रेलवे रोड व महात्मा गांधी मार्ग के गड्ढों में रोड़ा लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed