फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public relations intensified for the public awareness rally, women invited

Jind News: जन चेतना रैली के लिए जनसंपर्क तेज, महिलाओं को दिया न्योता

Wed, 11 Mar 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public relations intensified for the public awareness rally, women invited
इक्कस गांव में जन चेतना रैली का न्योता देते हुए महिला जिला प्रधान सुनीता। संवाद
जींद। जननायक जनता पार्टी की महिला जिला प्रधान सुनीता ढुल के नेतृत्व में 13 मार्च को हांसी में होने वाली जन चेतना रैली की तैयारियों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। मंगलवार को महिला पदाधिकारियों की टीम ने जींद शहर के विकास नगर, नई कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क किया।
विज्ञापन


इस दौरान महिला जिला प्रधान सुनीता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन चेतना रैली का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस रैली को सफल बनाने के लिए महिला विंग लगातार जनसंपर्क कर रही है।
विज्ञापन

सुनीता ढुल ने महिलाओं को पार्टी के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुष्यंत चौटाला के उपमुख्यमंत्री रहते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, ग्रामीण विकास से जुड़े कई फैसले और किसानों व आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम किया गया। उन्होंने कहा कि जेजेपी हमेशा युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों की आवाज उठाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पदाधिकारियों ने महिलाओं से रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी से रैली को सफल बनाया जाएगा। इस मौके पर जेजेपी महिला विंग की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed