{"_id":"672d169cb26c59bb7e05d16e","slug":"public-health-department-will-spend-rs-17-crore-to-deliver-water-to-every-home-jind-news-c-199-1-jnd1001-125384-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 17 करोड़ खर्च कर घर-घर तक पानी पहुंचाएगा जन स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 17 करोड़ खर्च कर घर-घर तक पानी पहुंचाएगा जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
07जेएनडी25: पीने के पानी की परियोजना का शिलान्यास करते हुए भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री। संवाद
उचाना। नगर पालिका एरिया में उचाना मंडी, उचाना कलां के हर घर को स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में मिले, इसको लेकर 1700 लाख रुपये जन स्वास्थ्य विभाग खर्च करेगा। उचाना कलां से खेड़ी मसानिया रोड पर पुराने जलघर उचाना कलां में इस परियोजना का शिलान्यास विधायक देवेंद्र अत्री ने किया। न्यू बरसोला माइनर से लिफ्टिंग सिस्टम से पानी जलघर तक पाइप लाइन बिछाकर पहुंचाया जाएगा।
उचाना के सभी 13 वार्डों में जो पीने के पानी की पाइपलाइन छह फीट से ज्यादा गहराई पर है, उसको नए सिरे से बिछाया जाएगा। उचाना शहर के कुछ एरिया में पानी हर घर तक पहुंचे, इसको लेकर उचाना कलां अंडरपास के पास बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण भी होगा। इस अवसर पर एक्सईएन गुरमीत, एसडीओ सुनीता नैन, जेई पुनीत साहू, संदीप गुरूकुल खेड़ा, भाजपा मंडलध्यक्ष सतीश जांगड़ा, महेंद्र लोधर, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, श्रीकांत कसूहन, विकास अत्री मौजूद रहे।
बाक्स
लिफ्टिंग सिस्टम से पहुंचेगा जलघर में नहरी पानी
विधायक ने बताया कि न्यू बरसोला माइनर से लिफ्टिंग सिस्टम से उचाना कलां का जो जलघर है उसमें नहरी पानी पहुंचेगा। भाजपा सरकार स्वच्छ जल हर घर तक पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। जलघर में हर रोज 25 लाख लीटर पानी फिल्टर होगा। यहां पर दो क्लियर वाटर टैंक भी बनेंगे। उचाना कलां के अंडरपास पर बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा। यहां से उचाना मंडी में जय मां अन्न पूर्णा मंदिर, 40 फूटा रोड, माडल टाउन में पानी की सप्लाई होगी। जो पाइन लाइन पुरानी हो चुकी है छह फूट से नीचे की गहराई पर पाइप लाइन है उनको बदला जाएगा। ज्यादा गहराई वाली पाइप लाइन लीकेज होने के बाद गंदे पानी की सप्लाई की समस्या होती है। ऐसे ही भौंगरा रोड पर जो उचाना कलां का जलघर है वहां पर क्लियर वाटर टैंक बनेंगे। उन्होंने कहा कि उचाना को विकसित उचाना बनाने के लिए सभी को साथ लेकर काम करेंगे। उचाना को मॉर्डन शहर बनाया जाएगा। उचाना एरिया में काफी समस्याएं है जिनका समाधान किया जाएगा।