फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public dialogue in the villages of Narwana and Safidon subdivision on 10 and 11

Jind News: नरवाना व सफीदों उपमंडल के गांवों में जन संवाद 10 व 11 को

Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Public dialogue in the villages of Narwana and Safidon subdivision on 10 and 11
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नरवाना व सफीदों उपमंडल के विभिन्न गांवों में 10 व 11 सितंबर को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगी। गांवों में केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी करेंगी।
उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्री नरवाना उपमंडल के गांव कोयल में दस सितंबर को सुबह 10 बजे पहुंचकर जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। इसके बाद मंत्री रेवर, रसीदा, हथो तथा भाना ब्रहामणा में पहुंचेंगी और खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनेंगी। 11 सितंबर को वह सफीदों उपमंडल के गांव मुआना में सुबह दस बजे पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनेंगी। इसके बाद मंत्री रिटौली, जामनी, गांगोली तथा भिड़ताना में भी खुला दरबार लगाएंगी। समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगी।
विज्ञापन


डीसी ने उपमंडल अधिकारी (ना.) नरवाना अनिल कुमार दून को नरवाना उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले जन संवाद कार्यक्रमों का इंचार्ज बनाया है। उपमंडल सफीदों के गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के लिए उपमंडल अधिकारी (ना.) मनीष फोगाट को इंचार्ज बनाया है। नरवानाके गांव भाना ब्राह्मणा तथा हथो गांव में बीडीपीओ हरीश कुमार को नोडल अधिकारी, नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज कार्यक्रम स्थल पर मौका अधिकारी तथा दक्षिण हरियाणा बिजली बोर्ड के एसडीओ दीपक को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कोयल, रसीदा व रेवर गांवों में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अत्तर सिंह को नोडल अधिकारी, पंचायती राज विभाग के एसडीओ भूपेंद्र सिंह को कार्यक्रम स्थल पर मौका अधिकारी एवं पब्लिक हैल्थ विभाग के एसडीओ नवीन कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बीडीपीओ सफीदों राज सिंह को भिड़ताना व गांगोली गांवों के लिए नोडल अधिकारी, नायब तहसीलदार सफीदों रसविंद्र कार्यक्रम स्थल पर मौका अधिकारी, एसडीओ बिजली बोर्ड अंकुश गर्ग को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जामनी, मुआना तथा रिटौली गांवों में नगर पालिका सचिव सफीदों विक्रमजीत को नोडल अधिकारी, पंचायती राज सफीदों के एसडीओ ओमप्रकाश को कार्यक्रम स्थल का मौका अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed