फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Psychologist was also jailed by one and a half hour questioning

मनोवैज्ञानिक को भी डेढ़ घंटे की पूछताछ में जुम्मादीन ने छकाया

Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Psychologist was also jailed by one and a half hour questioning
अदालत में पेश करने के लिए लाया गया जुम्मादीन। - फोटो : Jind
डिडवाड़ा गांव के जुम्मादीन द्वारा की गई अपने पांच बच्चों की हत्या में से तीन की हत्या की पुष्टि के लिए वीरवार को दोबारा से कब्रों की खुदाई करवाई जानी थी, मगर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति नहीं होने के कारण खुदाई नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को कब्रों की खुदाई की जाएगी। वीरवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर जुम्मा को फिर से अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

15 जुलाई को हुई दो बच्चियों की हत्या की पुष्टि तो हो गई है, लेकिन इससे पहले की गई तीन बच्चों की हत्या की पुष्टि करना बाकी है। आठ साल में की गई तीन बच्चों की हत्या के बाद शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था, जिसकी वजह से हत्या को साबित करने के लिए पुलिस अब कब्र से शवों के अवशेष जुटाना चाहती है। अब शुक्रवार को पुलिस द्वारा जुम्मा और उसके परिवार की निशानदेही पर कब्रों को खुदवाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को जींद नागरिक अस्पताल के मनोवैज्ञानिक डॉ. दिनेश ने जुम्मादीन से करीब डेढ़ घंटे तक सफीदों थाने में पूछताछ की, मगर उसकी मानसिक स्थिति की सही पड़ताल नहीं हो सकी। डॉ. दिनेश द्वारा की गई पूछताछ में भी जुम्मादीन ने बातों को खूब घुमाया। इस दौरान कई बार मनोवैज्ञानिक टेस्ट में जुम्मादीन उलझा भी, लेकिन उसने अपनी जुबान बंद कर ली। इस दौरान मनोवैज्ञानिक ने बच्चों की हत्या करने का कारण या हत्या के आरोपों के बारे में कोई सवाल नहीं किया। उन्होंने सिर्फ जुम्मादीन की मानसिक स्थिति जानी। आगे भी मनोवैज्ञानिक जांच चलेगी और चार दिन बाद इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए 15 जुलाई की रात को जुम्मादीन ने अपने दो बेटियों मुस्कान (11 ) और निशा (7) को नहर में फेंक दिया था। इससे पहले भी जुम्मादीन 2012 में नौ माह की निशा, 2016 में बेटे आर्यन और 2019 में बेटे नबी की भी हत्या कर चुका है। पहले की गई हत्याओं के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस कब्रिस्तान में खुदाई करवाएगी। इससे पहले भी पुलिस एक बार प्रयास किया जा चुका है, लेकिन न तो जुम्मादीन और न ही उसके परिवार के लोग ही कब्रों की पहचान कर सके। अब पुलिस तीनों बच्चों के शवों की एफएसएल टीम से सैंपल करवाकर सबूत जुटाने का काम किया जाएगा।

मनोवैज्ञानिक दिनेश कुमार को आरोपी से पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करीब डेढ़ घंटे तक जुम्मादीन से बातचीत की गई। इस दौरान क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं है। वीरवार देर शाम को नायब तहसीलदार रामपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। अब शुक्रवार को कब्रिस्तान में खुदाई करवाकर शवों के अवशेषों के नमूने लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
छतरपाल, कार्यवाहक थाना प्रभारी, सदर थाना सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed