{"_id":"671578a6cae45bc2ac0cccc4","slug":"provincial-arya-mahasammelan-will-be-held-in-the-district-in-december-jind-news-c-199-1-jnd1001-124602-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिसंबर में जिले में होगा प्रांतीय आर्य महासम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिसंबर में जिले में होगा प्रांतीय आर्य महासम्मेलन
Mon, 21 Oct 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 21 Oct 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी01: महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में बैठक को संबोधित करते हुए स्वामी आर्यवेश।
जींद। आर्य समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक महर्षि दयानंद योग चिकित्सा आश्रम में स्वामी रामवेश की अध्यक्षता में हुई। इमसें मुख्यातिथि के रूप में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने शिरकत की। बैठक का संचालन एडवोकेट रणधीर रेढू ने किया। बैठक में दिसंबर होने वाले प्रांतीय आर्य महासम्मेलन को लेकर चर्चा की गई।
स्वामी आर्यवेश ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य नैतिक पतन, बढ़ती हुई चरित्रहीनता, महिलाओं पर अत्याचार, कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, अंधविश्वास एवं पाखंड के विरुद्ध लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इन सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाने के लिए आर्य समाज यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सम्मेलन की तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी निश्चित की गई है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि तैयारी की समीक्षा के लिए 17 नवंबर को बैठक होगी। गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, स्वामी श्रद्धानंद की स्मृति एवं ऋषि दयानंद के 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में पूरे प्रांत से हजारों आर्य शामिल होंगे। इस अवसर पर धर्मबीर, अशोक आर्य, सज्जन राठी, जगफूल, डाॅ. राजपाल, सतपाल आर्य, देवेंद्र सहारण, सूरजमल आर्य, कृष्ण दहिया, कर्मपाल आर्य मौजूद रहे।