{"_id":"639b601d0b82705a951359e1","slug":"protested-for-two-hours-against-the-deduction-of-earned-leave-jind-news-rtk666501482","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अर्जित अवकाश काटने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने अड्डे पर किया 2 घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अर्जित अवकाश काटने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने अड्डे पर किया 2 घंटे प्रदर्शन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को रोडवेज कर्मचारियों ने अर्जित अवकाश काटने के विरोध में बस अड्डे पर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह दस से 12 बजे तक चला।
प्रदर्शन में मोर्चा के वरिष्ठ नेता आजाद गिल, सुशील ईक्कस, कुलदीप मोर, शमशेर फौजी शामिल हुए। मंच संचालन संदीप रंगा ने किया। प्रदर्शन के दौरान अनिल गौतम, बिजेंद्र धौला, सुदर्शन, जोनी लाठर, राजेंद्र शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों के अर्जित अवकाशों में कटौती की जा रही है जो कि कर्मचारियों के साथ अन्याय है। साझा मोर्चा ने डिपो में दो दिसंबर को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि काटी गई छुट्टियों की एवज में महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। वीरवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर मांग उठाई गई कि उन्हें अर्जित अवकाश दिए जाएं।
यदि फिर भी सरकार ने अर्जित अवकाशों के बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो 11 जनवरी को पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी चंडीगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें तीन फरवरी 1984 की हिदायत के अनुसार और फैक्टरी एक्ट 1961 के अनुसार सभी अर्जित अवकाश दिए जाएं। इस अवसर पर राजेश चोपड़ा, पवन, कूका, मंजीत, सुदीप, सुरेश, सुरेंद्र, सोनू, मनीष, विनोद, रमेश, सत्यवान, प्रदीप, जयवीर, देवेंद्र, बलजीत, शैलेंद्र, सुनील, जितेंद्र मौजूद रहे।