फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest for land utilisation

टीम जींद सुधार के सदस्यों ने शहर की बेशकीमती जमीनों के सदुपयोग की मांग को लेकर चार जगह किए प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest for land utilisation
जींद। शहर की बेशकीमती जमीनों के सदुपयोग की मांग को लेकर टीम जींद सुधार के सदस्यों ने शहर में चार जगह प्रदर्शन किए। उन्होंने पहले भिवानी रोड स्थित पशु अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन में पार्क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम के सदस्यों ने एकलव्य स्टेडियम में स्विमिंग पुल को शुरू करवाने की मांग की ताकि वहां खेलने वाले युवा इसका लाभ ले सकें। प्रधान प्रवीण सैनी ने कहा कि पांच साल पहले करोड़ों रुपये खर्च कर यह स्विमिंग पूल बनाया गया था, लेकिन अब तक शुरू नहीं किया गया। फिर टीम के सदस्य शहीद राजगुरु चौक पहुंचे और वहां से सेक्टर 7 व 8 की एंट्री लगभग 500 मीटर तक खुला करवाने की मांग की। अंत में रानी तालाब के पास पड़ी कीमती जमीन का सदुपयोग करके पार्किंग बनाने की मांग की गई। टीम जींद सुधार के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम तीन महीने पहले डीसी नरेश नरवाल से मिले थे। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया था, लेकिन उसके बावजूद हम एक कदम भी आगे नही बढ़ पाए। इसलिए आज इस मुद्दे को लेकर प्रशासन व जन प्रतिनिधियों को जगाने के लिए प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed