फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest Announced for the 30th Over Contaminated Water Issue

Jind News: गंदे पानी की समस्या को लेकर 30 को प्रदर्शन का एलान

Fri, 27 Mar 2026 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Protest Announced for the 30th Over Contaminated Water Issue
27जेएनडी26: बड़नपुर गांव की एक जगह पर भरा गंदा पानी। स्रोत ग्रामीण।
नरवाना। गांव बड़नपुर में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों ने समाधान के लिए 30 मार्च को प्रदर्शन करने का एलान किया है। ग्रामीण प्रतिनिधि कलवंत श्योकंद ने बताया कि गंदे पानी की निकासी का कोई स्थायी प्रबंध नहीं है। गलियों और कई घरों में पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में लगभग 3 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में तालाब की खुदाई करवाई गई थी। तालाब को दो हिस्सों में बांटा गया जिसमें एक भाग पशुओं के लिए और दूसरा गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए निर्धारित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के दबाव के चलते ग्राम पंचायत गंदे पानी को तालाब तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो गांव में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। श्योकंद ने बताया कि 30 मार्च को ग्रामीण धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम उचाना को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं किया तो पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed