{"_id":"699df5a74ef36dc92809adc7","slug":"protest-against-transfer-policy-and-hkrn-jind-news-c-199-1-sroh1009-149016-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रांसफर पॉलिसी व एचकेआरएन के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रांसफर पॉलिसी व एचकेआरएन के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
24जेएनडी19: विरोध करते हुए एचएसईबी वर्कर यूनियन। स्रोत : यूनियन
नरवाना। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और डीसी रेट कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन का आंदोलन छठे दिन यूनिट स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लों ने की, जबकि संचालन यूनिट सचिव कर्मबीर कापड़ो ने किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के लिए घातक साबित होगी और कार्य व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि डायरेक्ट रोल कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएन में शामिल करना अन्यायपूर्ण है।
यूनियन लंबे समय से इन कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठा रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जबरन कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर डायरेक्ट रोल कर्मचारियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य भूपेंद्र चौपड़ा, यूनिट सलाहकार मोहनलाल, कैशियर रोहतास जांगड़ा, संगठनकर्ता जसबीर नैन, कृष्ण धतरवाल, राजकुमार मलिक, मुनीष, समीर राणा, संजय गोयत, टीएल से सचिव अमित कुमार मौजूद रहे।