फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest against rape and murder of a student

Jind News: छात्रा से दुष्कर्म और हत्या करने के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Protest against rape and murder of a student
24जेएनडी23-बीकानेर में छात्रा के साथ हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन करते एससी-बीसी वर्ग के लोग।
जींद। राजस्थान के बीकानेर जिले के रणजीतपुरा गांव में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और हत्या करने के विरोध में बीसी और एससी समाज के लोगों ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति के नाम जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एससी और बीसी वर्ग के लोग मंगलवार को बाबा साहब बीआर आंबेडकर चौक पर इकट्ठे हुए। श्रीसैन भगत धर्मशाला पांडु पिंडारा के प्रधान महेंद्र बाजवान ने कहा कि 21 फरवरी को गांव रणजीतपुरा, जिला बीकानेर, राजस्थान के सैन समाज की नाबालिग आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया और उसकी हत्या करके उसके शव को खेतों में फेंक दिया। अभी तक दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे सैन समाज में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और मामले को फास्ट ट्रैक में चलाकर सख्त से सख्त सजा दी दाए। मौके पर सूबेदार सूरत सिंह, सैन समाज जिला अध्यक्ष रणबीर तंवर, सुनील काला, जोगेंद्र दालमवाला, सुधीर शास्त्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, विजय आर्य, युवा सैन समाज अध्यक्ष सुनील हैबतपुर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed