Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Property tax stolen by city council id and password, police complaint
{"_id":"5f89e3358ebc3e9b7f06f9d3","slug":"property-tax-stolen-by-city-council-id-and-password-police-complaint-jind-news-rtk57868603","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की आईडी और पासवर्ड चोरी कर भरा प्रॉपर्टी कर, पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की आईडी और पासवर्ड चोरी कर भरा प्रॉपर्टी कर, पुलिस में की शिकायत
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी कर भरने के लिए लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : Jind
Link Copied
महिला एवं बाल विकास विभाग में पासवर्ड चोरी कर गबन करने जैसा ही मामला अब नगर परिषद में भी सामने आया है। यहां भी एक युवक ने नगर परिषद की आईडी और पासवर्ड चोरी कर 3400 रुपये की ठगी की है। इसका पता तब लगा, जब शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने लॉगिन खोला तो यह नहीं खुला। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी कर की सीट पर काम करने वाली नीलम ने कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान को दी शिकायत में कहा कि विजय नगर निवासी सुनीता ने आईडी और पासवर्ड चुराकर प्रॉपर्टी की रसीद खुद ही काट ली। इसकी जांच के लिए जब नगर परिषद कर्मचारी सुनीता के घर गए तो पता चला कि सुनीता का बेटा काम के लिए नगर परिषद में आता था। इस दौरान उसकी अकाउंटेंट के साथ अच्छी बनने लगी। इसी का फायदा उठाकर उसने आईडी और पासवर्ड को चुरा लिया। वीरवार शाम को पांच बजे के बाद घर पर ही अपनी प्रॉपर्टी का कर 3400 रुपये ऑनलाइन जमा कर दिया, लेकिन यह राशि नगर परिषद के पास नहीं पहुंची। वहीं पुलिस को दी शिकायत में अकाउंटेंट ने कहा कि इसके चलते शुक्रवार को उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. एसके चौहान के अनुसार यह बेहद गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।