फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Process to upgrade ESI dispensary to hospital started

ईएसआई डिस्पेंसरी को अस्पताल में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Process to upgrade ESI dispensary to hospital started
जींद। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा लगातार प्रयासरत हैं, जिसके चलते अब अर्बन इस्टेट स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी को ईएसआई अस्पताल में अपग्रेड किए जाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसे लेकर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री विधायक की मांग पर निदेशक, ईएसआई स्वास्थ्य संरक्षण हरियाणा ने ईएसआई डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने के लिए पत्र भेज दिया था। ईएसआई डिस्पेंसरी जींद को 30 बेड का ईएसआई अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए ईएसआईसी नॉर्म्स अनुसार पूर्ण प्रस्ताव सात दिन में मुख्यालय भिजवाना सुनिश्चित किया जाए। अर्बन इस्टेट स्थित डिस्पेंसरी इस समय किराये के भवन में चल रही है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि अर्बन इस्टेट स्थित डिस्पेंसरी को अपग्रेड करवाने के लिए उनके पिता स्वर्गीय डॉ. हरी चंद मिड्ढा ने मांग उठाई थी, क्योंकि उनके पिता का सपना था कि उपचार के अभाव में लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग भी रखी थी। ईएसआई कार्ड धारक यहां विभिन्न तरीकों से उपचार करवा पाते हैं। लंबे समय से यहां व्यवस्थाएं बनाए जाने की मांग जींद के लोगों द्वारा की जा रही थी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहमति दी और अब इस डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने को लेकर अब प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इस डिस्पेंसरी में न तो मरीज भर्ती की कोई सुविधा है और न ही विशेषज्ञ चिकित्सक की कोई सुविधा है। जिससे मरीजों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ता था। साथ ही सरकार को उनके इलाज के लिए अपने खाते से निजी अस्पतालों को भी भुगतान करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों के हितों को देखते हुए ईएसआईसी द्वारा इंडोर तथा विशेषज्ञों की सुविधाएं देने के लिए इस डिस्पेंसरी को अपग्रेड किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि जब यह डिस्पेंसरी अपग्रेड हो जाएगी व ईएसआई अस्पताल खोलने से न केवल जींद, बल्कि निकटतम कई जिलों के मरीजों को कई प्रकार की विशेषज्ञ सुविधाएं यहां दी जा सकेंगी।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
07जेएनडी24: अर्बन इस्टेट स्थित डिस्पेंसरी का फोटो, जिसको अपग्रेड किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed