फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Process of providing ration depot to 37 women completed

Jind News: 37 महिलाओं को राशन डिपो देने की प्रक्रिया पूरी

Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Process of providing ration depot to 37 women completed
जींद। खाद्य और आपूर्ति विभाग ने जिले में रिक्त पड़े 98 राशन डिपो के लिए महिलाओं से आवेदन सात माह पहले मांगे थे। लगभग 600 महिलाओं ने आवेदन किए थे। इनमें से अधिकतर के दस्तावेजों में कमियां होने के कारण अमान्य कर दिया था। 37 महिलाओं के आवेदनों में कोई त्रुटि नहीं मिली। अब इनको इसी सप्ताह में लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। जबकि कुछ के लाइसेंस जारी हो चुके हैं। राशन डिपो के लिए स्वीकृत हुए आवेदकों की विभागीय अधिकारी एफडी जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग ने जुलाई माह में रिक्त पड़े राशन डिपो को भरने के लिए महिलाओं से आवेदन मांगे थे। महिलाओं की राशन डिपो में 50 प्रतिशत भागीदारी की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने की थी। इसके चलते जिले में रिक्त पड़े पदों को बैगलॉग के माध्यम से भरकर इन डिपो को महिलाओं को देने की योजना जिले में बनी थी। इसके लिए विभाग ने दो बार आवेदन आमंत्रित करने का समय भी बढ़ाया था। इसके चलते सभी डिपो पर छह गुणा आवेदन महिलाओं ने किए।
विज्ञापन

इन आवेदनों में विभाग द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज पूरे नहीं होने पर इनको रद्द कर दिया गया। इसके चलते 37 राशन डिपो पर ही कुछ महिलाओं के दस्तावेज पूर्ण मिले। अब इनको राशन डिपो इसी सप्ताह में अलॉट कर दिया जाएगा। इसके बाद विभागीय अधिकारी इनके लिए पीओएस मशीन मंगवाएंगे और पहले चल रही मशीनों से राशन कार्ड को इनमें जोड़़ा जाएगा। ताकि उपभोक्ता अपने नजदीकी राशन डिपो से ही राशन ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

डिपो पर राशन वितरण करने के लिए पीओएस मशीन मंगवाई जाएंगी। इसके बाद राशन कार्डों को इन मशीनों से जोड़कर डिपो को चलवाया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं अपने नजदीकी राशन डिपो से राशन लाभ मिलेगा।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed