फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Problems of people increased due to blacklisting of Aadhaar Center running in Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल में चल रहे आधार सेंटर के ब्लैक लिस्ट होने से लोगों की बढ़ी परेशानियां

Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 28 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Problems of people increased due to blacklisting of Aadhaar Center running in Civil Hospital
27जेएनडी22-: नागरिक अस्पताल स्थित आधार कार्ड केंद्र, जिसे ब्लैकलिस्ट किया गया है। अस्पताल कर्मी
जींद। नागरिक अस्पताल में चलाए गए आधार सेंटर पर अनियमितता बरतकर गलत आधार जारी करने पर मुख्यालय ने ब्लैक लिस्ट किया है। इसके चलते आमजन की परेशानियां बढ़ गई हैं। हर दिन आधार सेंटर पर सैकड़ों लोग अपने आधार से संबंधित कार्यों के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब आधार सेंटर बंद होने से उन्हें अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है। नागरिक अस्पताल में चल रहा आधार कार्ड शहर के मध्य होने के कारण लोगों को यहां आने में सुविधा होती थी। अब पिछले एक माह से ज्यादा समय से आधार सेंटर बंद पड़ा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल स्थित आधार कार्ड सेंटर पर प्रतिदिन 100 से 150 के बीच लोग अपने आधार कार्ड में अपडेशन के लिए पहुंच रहे थे। एक आधार को अपडेट करने में पांच से सात मिनट का समय लगता है। कभी सर्वर की प्रॉब्लम तो कभी उंगलियों या अंगूठे का मिलान न होने और कभी आंखों का मिलान करने पर ही और भी ज्यादा समय लग जाता था, लेकिन लोगों को यह राहत थी कि आधार कार्ड सेंटर शहर के मध्य होने के चलते यहां आवागमन में कोई परेशानी नही थी। आधार की अनिवार्यता हर कार्य में जरूरी हो चुकी है। ऐसे में लोग सुबह होते ही नागरिक अस्पताल स्थित आधार कार्ड केंद्र पर पहुंच जाते थे।
विज्ञापन

आधार कार्ड बंद होने से बढ़ी परेशानियां
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर आधार कार्ड को लेकर कोई कार्य नहीं किया जाता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि आधार से संबंधित कार्य आधार कार्ड सेंटर पर ही होगा। ऐसे में जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आधार कार्ड सेंटर खोला गया था, ताकि आमजन को राहत मिले। आधार कार्ड सेंटर को लेकर लोगों की कई तरह की शिकायतें भी थी, जो मुख्यालय पहुंच रही थी। इस पर मुख्यालय की ओर से इस आधार कार्ड सेंटर को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया और इस आधार कार्ड सेंटर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन
नागरिक अस्पताल के आधार सेंटर की शिकायतें मिल रही थी। नियमानुसार एक माह में 30 से अधिक त्रुटियां मिलने पर सेंटर को ब्लैक लिस्ट किया जाता है। इसी के चलते नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल आधार कार्ड सेंटर को ब्लैक लिस्ट किया गया है। मुख्यालय से ही आधार सेंटर पर कार्रवाई हुई है। इसके स्थान पर आवेदन लिया गया है, जल्द ही दूसरे प्रार्थी से आधार सेंटर चलवाया जाएगा।
--सचिन डीएम आधार सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed